चित्रकूट, मार्च 10 -- चित्रकूट, संवाददाता। धार्मिक स्थल महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मेला समापन के बाद व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सीडीओ डीपी पाल ने किया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। परिसर में एकत्रित कूड़े-कचरे को हटाने के लिए अधिकारियों ने सफाईकर्मियों की टीम के साथ सफाई अभियान चलाया।सीडीओ ने ने निर्देश दिए कि आश्रम की पवित्रता और सुंदरता बनाए रखने के लिए यहां नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों से अपील की कि मेला समेत अन्य आयोजनों में प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही दोना-पत्तल जैसे प्राकृतिक विकल्पों के प्रयोग पर बल दिया। ताकि पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। बीडीओ मानिकपुर व एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि वह भविष्य में भी आश्रम परिसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.