मधेपुरा, फरवरी 23 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। बाबा नगरी सिंहेश्वर में जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रहा है। मुख्यालय की लगभग सभी सड़कों पर जाम की समस्या बनी रही। वाहनों की लंबी कतार के कारण जनजीवन की रफ्तार रेंगती नजर आयी। मुख्य सड़क में नारियल विकास बोर्ड से दुर्गा चौक तक जाने में वाहन हो या पैदल राहगीरों को घंटों समय लग रहा है। युवा संघ के पंकज भगत, मिलन कुमार, मनीष कुमार ने कहा मेला से पहले प्रशासन के द्वारा की जाने वाली बैठक में जाम की समस्या को प्रमुखता से रखा जाता है। जाम से निजात दिलाने को लेकर मास्टर प्लान भी बनाए जाते हैं। लेकिन सरजमीन पर कुछ होता नजर नहीं आता है। जबकि मेला के दौरान विभिन्न चौक चौराहों के साथ साथ प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की जाती। गौरतलब है कि सिंहेश्वर मेला, सिंहेश्वर महोत्सव और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.