लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- शहर की मेला रोड चौड़ीकरण में चिन्हित अतिक्रमण अब तक नहीं हट सका है। पीडब्ल्यूडी के अफसर कई बार नोटिस दे चुके हैं। अतिक्रमण पर निशान लगाया जा चुका है। कई जगहों पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया वहीं कुछ लोगों ने खुद ही तोड़ा है। इसके बाद भी कुछ अतिक्रमणकारी ऐसे हैं जो अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अफसर अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो इस पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू हो गया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद अभियान रोक दिया गया। वहीं अफसरों का कहना है कि पुलिस फोर्स की मांग की गई है। जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। एलआरपी चौराहा से इन्दिरा वन मनोरंजन पार्क तक सड़क चौड़ी की गई है। शहर के अन्दर मेला रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार को पीडब्ल्यडी की टीम पहुंची। इसकी जानकारी होते ही विरोध शुरू हो गया। बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.