लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर के ऐतिहासिक चैती मेले की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मेले को लेकर नगर पालिका परिषद और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेला क्षेत्र से पुरानी अस्थायी दुकानें और अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं, जिसके बाद अब दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से स्थान आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर पालिका द्वारा चिन्हित स्थानों पर दुकानों का आवंटन किया जा रहा है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और ग्राहकों को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। दुकानदार भी तेजी से अपनी दुकानें लगाने में जुट गए हैं, जिससे मेला क्षेत्र में रौनक बढ़ने लगी है। मेले में आकर्षण का केंद्र बनने वाले झूले भी स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा खिलौने, खानपान और अन्य सामानों की दुकानें भी धीरे-धीरे पहुंच रह...