सीतापुर, मार्च 31 -- सीतापुर। तरीनपुर स्थित मेला मैदान के पास से गुजर कर मोहल्ले को जाने वाला रास्ता कच्चा होने से वहां अक्सर जलभराव हो जाता है। जिससे कीचड़ पूरी रास्ते में फैल जाता है। इस मार्ग से पूरे मोहल्ले के लोग निकलते हैं। बच्चे स्कूल भी इसी रास्ते से जाते हैं। सभी को परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय निवासी अमरजीत, शराफत, अनीस आदि ने रास्ता ठीक कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...