मेला मैदान और कर्बला भूमि विवाद को लेकर किया मुआयना
लखीमपुरखीरी, जून 25 -- झोलहू बाबा मेला मैदान और कर्बला भूमि को लेकर चल रहे विवाद के मद्देनजर बुधवार को एडीशनल एसपी (पूर्वी) पवन गौतम ने निघासन कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एएसपी ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने झोलहू बाबा मेला मैदान, मजार परिसर और कर्बला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.