मैनपुरी, मार्च 29 -- मेला कंस महोत्सव के बिहारी मंच पर कस्बा के स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर धमाल मचाया। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोकगीत नृत्य पेश कर समां बांध दिया। मेला महोत्सव के दूसरे दिन बिहारी रंग मंच पर जीनियस इंटर कॉलेज व ज्ञान दीप इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। बच्चों ने राष्ट्र प्रेम, देशभक्ति, स्वच्छता, शहीदों के बलिदान, कृष्ण कन्हैया, द्रोपती चीर हरण से संबंधित लघु नाटक पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी अनुरुद्ध प्रताप सिंह, विवेक मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, विमल, वीर प्रताप, डा. धर्में...