एटा, मार्च 1 -- अलीगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवकुमार राजपूत ने रविवार को अलीपुर एवं नयागांव न्यू पीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अलीपुर पीएचसी पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। मौके पर मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए नाराजगी व्यक्त की। अनुपस्थित सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवकुमार राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला शासन की प्राथमिकता में शामिल कार्यक्रम है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नयागांव पीएचसी पर मेले की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई ...