फिरोजाबाद, मार्च 19 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र में कंस का मेला देखने गई एक बालिका परिजनों से बिछुड़ गई। इसके बाद बच्ची को जानने वाले युवक ने उससे कहा कि वह घर पर छोड़ देगा और बाइक से खेतों की ओर ले गया। बच्ची को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची खेत से ही रोती बिलखती हुई घर पहुंची और परिवार को सारी जानकारी दी। परिवारीजन बच्ची को रात में ही लेकर थाना खैरगढ़ पहुंचे और पुलिस को आरोपी की हरकतों को बताया। एसएसपी के आदेश के बाद आरोपी को दबोचने के लिए टीमें गठित कीं और रात में ही आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी। उपचार के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि हाथवंत में कंस मेला चल रहा है। इस मेला को देखने के लिए पिता अपनी बेटी और अन्य परिजनों के साथ आया था। मेले में भीड़ में बालिका बिछड़ गई। एसएसपी...