मैनपुरी, मई 11 -- क्षेत्र के ग्राम जटपुरा स्थित पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय पर प्रोजेक्ट बेस लर्निंग मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने विज्ञान को प्रोजेक्ट के माध्यम से सजीव रूप से अपनी स्टॉल पर प्रदर्शित किया। बच्चों ने किताबों में पढ़ी जाने वाले चीजों को सजीव रूप में मेला में पेश कर खूब वाहवाही लूटी। बच्चों के ज्ञान व व्यावहारिकता की ग्रामीणों ने तारीफ की। मेला का शुभारंभ ग्राम प्रधान नवनीत कुमार द्वारा किया गया। एआरपी राहुल कुमार, पवितेंद्र पाल, राजवीर शाक्य ने मेला का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की गई। इससे पूर्व प्रधानाध्यापक सुनील कमल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष जगपाल सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सदस्य रविंद्र नाथ, कोटा डीलर राजाराम, शिक्षक विक्रम प्रताप सिंह, सत्यदेव, संजीव...