बलिया, मार्च 30 -- बेल्थरारोड। सोनाडीह के 52 बीघे के परिसर में भागेश्वरी परमेश्वरी धाम सोनाडीह में लगा मेला इन दिनों पूरे शबाब पर पहुंच गया है। यहां आस्था, खरीदारी और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे के बाद मेले में दूर-दराज से आए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे मेले में चहल-पहल बढ़ जाती है। मेले में मनिहारी, खिलौने, चौकी बेलन, हाथ के पंखे, पत्थर से बने वस्तुओं ,सौंदर्य प्रसाधन आदि की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही लजीज व्यंजनों और रोजमर्रा की चीजों की दुकानों की भीड़ रही। चरखी, मौत का कुआं, जलपरी जैसे आकर्षण बच्चों और बड़ों को खूब लुभा रहे हैं। मेला परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालु सबसे पहले मंदिर में दर्शन और पूजन-अर्चन के बाद मेले का आनंद लेते हैं। मेले में उमड़ती भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने मेलार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.