गोड्डा, फरवरी 3 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि तस्वीर 011 मेला परिसर में चालान काटती नगर परिषद की टीम गोड्डा में आयोजित गणतंत्र दिवस राजकीय मेला इन दिनों अव्यवस्था और गंदगी को लेकर चर्चा में है। मेला परिसर में जगह जगह फैली गंदगी से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से खान पान की दुकानों के आसपास गंदगी का अंबार देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और मेला में आए दर्शकों का कहना है कि कई दुकानों पर साफ सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। खाने-पीने की दुकानों पर बासी और पुराना भोजन परोसे जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद गोड्डा ने सख़्त रुख अपनाया है। नगर परिषद द्वारा मेला परिसर एवं उसके आसपास गंदगी फैलाने वाले कुल 12 दुकानों का चालान काटा गया है। इसके साथ ही संबंधित दुकानदारों को कड...