नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- हिंदी फिल्मों में कई ऐसे एक्टर रहे हैं जिन्होंने फिल्मों का भी डायरेक्शन किया। लेकिन कम ही डायरेक्टर हैं जो बाद में फिल्मों में एक्टिंग करने लगे। उनमें से एक नाम टीनू वर्मा का है। टीनू वर्मा को अपने फिल्म मेला में गुज्जर के किरदार में देखा होगा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी फ्लॉप हुई। आमिर खान लीड हीरो होने के बाद भी इसे फ्लॉप होने से बचा नहीं पाए। लेकिन की आप जानते हैं एक्टिंग के साथ टीनू वर्मा कई सफल फिल्मों के स्टंट डायरेक्टर रह चुके हैं।फिल्मी खानदान टीनू वर्मा एक फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। एक्टर के पिता बद्रीप्रसाद जयदेव वर्मा किसी जमाने में फिल्मों में स्टंट के लिए घोड़ों की सप्लाई करते थे और खुद एक्टर्स के स्टंट डबल का रोल निभाते थे। टीनू के भाई महेंद्र वर्मा, पप्पू वर्मा भी स्टंट डायरेक्टर्स हैं। इनके सौत...