भागलपुर, जुलाई 28 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित पूर्व एवं उत्तर बिहार के प्रसिद्ध पौराणिक धार्मिक स्थल बटेश्वर स्थान में आगामी श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेला परिसर का व्यापक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने मेला परिसर में बीच मार्ग पर अवैध रूप से लगाई गई दुकानों को तत्काल हटाकर किनारे स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शाम तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जेसीबी मशीन से कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: श्रावणी मेले को लेकर देकुली धाम में तैयारी शीघ्र करें पूरी :डीएम...