देवघर, जनवरी 4 -- मधुपुर। स्थानीय पंचमंदिर मोहल्ला से मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकला 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बालक के पिता ने मामले की सूचना मधुपुर पुलिस को देते हुए कहा है कि शुक्रवार शाम उसका 15 वर्षीय पुत्र मेला देखने की बात कर घर से निकला, उसके बाद वापस लौटकर नहीं आया। परिजनों ने उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.