समस्तीपुर, मार्च 30 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर-बन्हैती चौक पर मेला देखने आए एक युवक की स्पलेंडर बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली। घटना को लेकर सुरौली गांव निवासी प्रभु महतो के पुत्र अरुण कुमार ने स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कहा है कि उसने एक बंद दुकान के निकट बाइक खड़ी की थी। जहां से बाइक चोरी हुई है, वहां कोई सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं थे। अपने स्तर से काफी खोजबीन की। पर उसकी बाइक नहीं मिल सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...