बगहा, फरवरी 20 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बानुछापर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से महाशिवरात्रि का मेला देखने गई 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया है। लड़की की मां ने बानूछापर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। किशोरी मामा के घर बानुछापर में आई थी। घटना 15 फरवरी की है। एफआईआर में बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा के आकाश कुमार, कुमारबाग थाना क्षेत्र के महुअवा के सूरज कुमार व आकाश की मां तथा पिता नागेंद्र कुशवाहा को नामजद किया है। मां ने बताया है कि कुछ दिन पहले उनकी 14 वर्षीय पुत्री मामा के घर गई थी। 15 फरवरी को वह महाशिवरात्रि का मेला देखने घर से निकली, वापस नहीं लौटी। पता चला कि आकाश कुमार ने शादी के लिए उसका अपहरण कर लिया है। जिसमें सूरज कुमार ने उसका सहयोग किया है। इसके बाद किशोरी के परिजन आकाश के घर पूछताछ करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.