लखनऊ, अप्रैल 1 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी में मंगलवार रात मलिहाबाद के सहिलामऊ से मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार वेल्डिंग कारीगर सलीम को पीछे से आये दो बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने रोका। जमकर पीटा और मोबाइल लूट लिया। भागते समय बदमाश बाइक की चाभी भी निकाल ले गए। काकोरी के पहिया आजमपुर निवासी सालिम वेल्डिंग कारीगर हैं। सालिम के अनुसार मंगलवार रात मलिहाबाद के सहिलामऊ में मेला देखने गया था। देर रात लगभग 11 बजे बाइक से वापस लौट रहा था, तभी टिकैतगंज स्थित बेहता नाला के ओवरब्रिज के पास पीछे से दो बाइक से चार अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया और जेब मे रखा मोबाइल लूट लिया। भागते समय बदमाश सालिम की बाइक की चाभी भी निकाल कर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.