पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। मेला देखकर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना न्यूरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव राम फुलहर निवासी 24 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र हरप्रसाद अपने बाबा के साथ गांव फुलहर में रहता था। गुरुवार को संजीव अपने गांव के ही साथी दीपक कुमार के साथ पास के ही गांव हाशिमपुर में लगे मेले को देखने गया था। देर शाम जब दोनों मेले से वापस घर लौट रहे थे, तभी मडरिया-बिथरा मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने संजीव की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संजीव को भी चोट आई। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.