रुद्रपुर, फरवरी 17 -- खटीमा। वनखंडी महादेव मंदिर में लगे महाशिवरात्रि मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दंपति को पीछे आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति समेत तीन साल की बच्ची घायल हो गई। मंगलवार को डिग्री कॉलेज रोड निवासी 36 वर्षीय अभिषेक श्रीवास्तव अपनी पत्नी शामीन श्रीवास्तव और तीन साल की बेटी शिया को बाइक से लेकर चकरपुर स्थित वनखडी महादेव मंदिर में लगे महाशिवरात्रि मेला देखने गए थे। देर शाम मेला देखकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चकरपुर हनुमान मंदिर से पहले पीछे आ रहे बाइस सवार युवकों ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति समेत बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 ने घायल तीनों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉ. मनी पुनियानी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

हिंदी हि...