मेला देखकर लौट रहे दंपती की बाइक गड्ढे में गिरी, पति की मौत
हाथरस, अक्टूबर 7 -- हाथरस, संवाददाता। मेला श्री दाऊजी महाराज देखकर लौट रहे दंपती की बाइक कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के निकट गड्ढे में गिर गई। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में घायल पत्नी को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भूपेंद्र कुमार 31 पुत्र राजवीर सिंह निवासी सिकंदरपुर थाना हाथरस जंक्शन सोमवार को अपनी पत्नी चंद्रवती के साथ मेला श्री दाऊजी महाराज देखने आए थे। मेला देखने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। कस्बा मेंडू के निकट सोमवार की रात उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। यह भी पढ़ें- Hathras News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत इस हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.