मुजफ्फरपुर, मई 17 -- देवरियाकोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से 11 मई को किशोरी को अगवा कर लिया गया। वह मेला देखकर घर लौट रही थी। रास्ते से उसे अगवा कर लिया गया। मामले को लेकर किशोरी के पिता ने रविवार को थाना में रोशन कुमार सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पिता ने बताया कि 11 मई को पुत्री मेला देखकर लौट रही थी। रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- किशोरी के अपहरण के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...