हरिद्वार, फरवरी 10 -- आगामी कुम्भ मेले की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को मेलाधिकारी सोनिका ने बहादराबाद क्षेत्र का दौरा करते हुए विभिन्न इंतजाम जांचे। उन्होंने धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन पुल का जायजा भी लिया। मेलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को उच्च गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मेला प्रशासन ने निर्माण कार्यों में तेजी लाई है। सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं और कार्यों की नियमित स्थलीय समीक्षा की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.