बागेश्वर, मार्च 11 -- जिले में एक सप्ताह से लगातार धुंध बढ़ रही है। इसके चलते बुधवार को दूसरे दिन भी जिले की हेली सेवा प्रभावित रही। हल्द्वानी तथा देहरादून जाने वाले यात्री निराश लौटे। इसके अलावा श्वांस और दमा के रोगी परेशान हैं। जिले में एक सप्ताह से लगातार धुंध बढ़ रही है। जंगलों की आग और मौसम का बदलता मिजाज इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से धरमघर, बागेश्वर तथा गरुड़ के जंगल सुलग रहे हैं। इस कारण वातावरण में धुंध बढ़ गई है। बुधवार की सुबह से आसमान में धुंध बढ़ गई। इस कारण हल्द्वानी व देहरादून से हेली सेवा यहां नहीं पहुंची। यहां से जाने वाले यात्री भी गंतव्य को नहीं जा पाए। हैरिटेज एवियेशन गरुड़ के प्रोपटी प्रभारी योगेश गोस्वामी ने बताया कि धुंध के कारण हेली सेवा दूसरे दिन भी प्रभावित रही। धुंध छंटने के बाद ही सेवा सुचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.