गोरखपुर, मार्च 27 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज इलाके के फुलवरिया में शुक्रवार को रामनवमी पर लगे मेले में आई दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। महिलाओं ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सक्रिय हुई पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी की गई चेन बरामद हो गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं की ओर से आरोपी महिला पर दो केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से से जेल भेज दिया गया। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान संतकबीरनगर जिले के दुधारा थानाक्षेत्र के जाटेडिहा दुबौलिया निवासी रेखा उर्फ रूबी पत्नी बबलू के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी जगतबेला निवासी विनय कुमार गुप्ता ने केस दर्ज कराया कि उनकी मां रामनवमी के मेले में आई थीं। किसी ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। ...