ललितपुर, जनवरी 29 -- ललितपुर। आगामी दो फरवरी को नेचर एंड बर्ड फेस्टिबल पर जंगल के बीच बसे ललितपुर के देवगढ़ ग्राम आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। यहां मेला ग्राउंड मुख्यमंत्री की सभा के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं दशावतार मंदिर से कुछ दूरी पर बनाई गई टेंट सिटी बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम भले ही जारी नहीं हुआ हो लेकिन यह माना जा रहा है कि वह कार्यक्रम स्थल पर लगभग 11.00 बजे आएंगे और 12.40 बजे प्रस्थान कर जाएंगे। इस दौरान वह वन विभाग के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दशावतार मंदिर और देवगढ़ जैन मंदिर जाने की संभावना जताई जा रही है। उनके कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.