आगरा, मार्च 19 -- कस्बा सिढ़पुरा में चल रहे मेला गंगासागर के चौथे दिन एक दर्जन से अधिक झंकियों के साथ काली अखाड़ों की शोभायात्रा निकाली गई। बुधवार को शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा में स्थित बाबूराम धर्मशाला से हुआ। काली अखाड़ों की शोभायात्रा कस्ब के मुख्य बाजार, सराय पट्टी, पटियाली रोड होते हुए प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। काली अखाड़ों ने शोभायात्रा में दिखाए गए करतबों ने लोगों को आकर्षित किया। कस्बा में शोभायात्रा का जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भक्तों ने शोभायात्रा में मां काली की आरती उतारकर प्रसाद वितरण भी किया। शोभायात्रा में राधा रानी, श्री गणेश जी, मां गंगा की झाकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान मेला गंगा सागर सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सुन्दर गुप्ता, सचिव रवीश गुप्ता, हनी गुप्ता, विपिन सोलंकी, सुध...