मेला क्षेत्र में सात्विक भोजन परोसें
चम्पावत, मार्च 21 -- टनकपुर। मां पूर्णागिरि मेले के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी ने भंडारा संचालकों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मां पूर्णागिरि धाम में प्याज और लहसुन का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी है। भंडारा संचालकों को केवल सात्विक भोजन परोसने को कहा। साथ ही प्रत्येक भंडारे और दुकान में अग्नि सुरक्षा उपकरण रखना अनिवार्य किया गया है। प्रतिष्ठानों में कूड़ेदान रखने और श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग से ही यात्रा करने की अपील की गई है। मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नशा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.