मेला क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक से सरकारी योजनाओं का हो रहा प्रचार-प्रसार
भागलपुर, अगस्त 5 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सतत जीविकोपार्जन कार्यक्रम एवं बिहार वृद्धजन पेंशन योजना के संबंध में श्रद्धालुओं एवं आमजन को जागरूक किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सरल एवं रोचक शैली में प्रस्तुत की। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पात्र परिवार एवं वरिष्ठ नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना सकते हैं तथा सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.