देवघर, अगस्त 3 -- राजकीय श्रावणी मेला 2026 की पहली सोमवारी को लेकर बाबा वैद्यनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार को अहले सुबह मेला क्षेत्र, रूटलाइन और कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, कतार प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी वरीय अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल के जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अत्यंत धैर्य और संयम के साथ सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं के सहयोग में खड़े रहें। उन्होंने कहा कि बाबाधाम आने वाले देवतुल्य कांवरियों की सेवा करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथम...