प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज। मेला क्षेत्र में प्रशासनिक आरती शुरू करने के बाद अब यहां पर और अधिक सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अफसरों को निर्देश दिया है कि यहां पर और अधिक कार्यक्रम कराने के लिए पूरी कार्ययोजना प्रस्तुत करें। जिसमें सप्ताह में एक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की योजना है। साथ ही जमीन को सेना से लीज पर लेकर कुछ ऐसे काम करें, जिससे यहां पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि थीम बेस्ड कार्यक्रम हर घाट पर अलग-अलग कराया जाए। जिससे प्रयागराज आने वाले पर्यटक कुछ दिन के लिए यहां पर ठहरें। यह भी पढ़ें- पर्यटन परियोजनाओं में देरी से डीएम खफा, ठेकेदारों पर अर्थदंड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...