मेला क्षेत्र को चकाचक रखने का कार्य प्रारंभ
भागलपुर, जुलाई 26 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने की पहल जारी है। जिला प्रशासन श्रावणी मेला की सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि मेला क्षेत्र में चार पालियों में 24 घंटे शहर की सफाई व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। लगभग 1200 मजदूर सफाई व्यवस्था में लगाए गए हैं। पक्की सड़क पर कांवरियों के पैर न जलें, इसके लिए स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव किया जाएगा, ताकि कांवरियों को राहत मिले। यह भी पढ़ें- कृष्णानंद स्टेडियम में दो हेलीपैड बनकर तैयार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.