दुमका, फरवरी 11 -- काठीकुंड‌, प्रतिनिधि।थाना परिसर काठीकुड‌ में आयोजित होने होने वाले पांच दिवसीय शिवरात्री मेला आयोजन को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन और मेला कमेटी की बैठक थाना परिसर में की गई। बैठक में मेला का उद्घाटन रविवार को 2:00 बजे एवं रात्रि 7:00 बजे शिव बारात कोलकाता के कालाकर द्वारा आकर्षक मांझी के साथ निकाले जाने का निर्णय लिया गया। मौके पर समिति द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि मेला रात्रि 10:00 बजे बंद कर दिया जाएगा। वहीं मेला में भीड़ को और श्रद्धालुओं को कंट्रोल के लिए प्रशासन के साथ 50 से अधिक वालंटियर भी रखा गया है। मंदिर के साथ पूरे मेले में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं मेले के बीचो-बीच एक पुलिस शिविर भी रहेंगे। मौके पर थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर दराज से आ...