प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता माघ मेला 2026 के दौरान हर आपदा से लड़ने की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। 22 व 23 दिसंबर को आपदा पर प्रस्तावित कार्यशाला की समीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने की। आईट्रिपलसी सभागार में हुई बैठक में मेले के दौरान आठ आपतकालीन प्लान बनाने पर चर्चा हुई, जो भीड़ के दबाव को देखते हुए लागू किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला जा सके। साथ ही किसी को परेशानी न हो। उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन ने निर्देश दिया कि मुख्य स्नान पर्वों पर तो विशेष ध्यान रहता है, लेकिन महाकुम्भ के दौरान हर दिन माघ मेले से अधिक भीड़ आई थी। इसलिए इन दिनों विशेष सतर्कता की जरूरत है। उन्होंने अफसरों को अभी से संयुक्त भ्रमण कर प्लानिंग करने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.