शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- तिलहर। मेले में ममेरे-फुफेरे भाइयों से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने महिला कमेटी के छह लोगों सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कल्यानपुर तालुके चमरौरा गांव के सूर्यांश सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल की शाम वह कपसेड़ा गांव में लगे जानकी महाराज मेले में अपने ममेरे भाई विक्रांत सिंह के साथ गए थे। मेले में झूले के टिकट को लेकर मेला कमेटी के सदस्यों से उनका विवाद हो गया था। आरोप है कि मेला कमेटी के सदस्य विक्की यादव, तरुण यादव, ध्रुव यादव, मुकेश यादव, शैलेश यादव, शिवम यादव व उनके चार अज्ञात साथियों ने उनके साथ अभद्रता की और लाठी डंडे से मारपीट की। यह भी पढ़ें- मां बेटी से मारपीट करने वालों पर मुकदमा सूर्यांश सिंह ने बताया कि मारपीट में वह दोनों लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.