श्रावस्ती, मार्च 16 -- श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र के राप्ती बैराज स्थित मां जगपति धाम मंदिर में सोमवार को आगामी राम नवमी मेले की व्यवस्था को लेकर मंदिर समिति की तैयारी बैठक हुई। बैठक में मेला को सकुशल व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं व साफ-सफाई को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने की। इस मौके पर मंदिर की महंत रीता गिरि, शिव कुमार गुप्ता, सचिन, श्यामलाल निषाद, इंद्रजीत यादव, राहुल तिवारी, राधेश्याम पाल, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...