मेला अस्पताल में फिर शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा
हरिद्वार, जून 24 -- मेला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा बुधवार को फिर से शुरू हो गई। अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण अस्पताल में जांच कार्य प्रभावित हो रहा था, जिससे मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा था। मशीन के ठीक होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन में आई खराबी के चलते पिछले एक सप्ताह से जांच नहीं हो पा रही थी। तकनीकी टीम द्वारा मशीन की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है और बुधवार से अल्ट्रासाउंड सुविधा पुनः सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। यह भी पढ़ें- मेला अस्पताल में फिर शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा उन्होंने बताया कि अब अस्पताल आने वाले मरीजों को पहले की तरह अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.