बागेश्वर, जनवरी 28 -- उत्तरायणी मेले के समापन के बाद भी नगर में बाहर से आए व्यापारियों के दुकानें लगाने को लेकर स्थानीय व्यापारियों में रोष बना हुआ है। नगर व्यापार मंडल ने कोतवाली प्रभारी तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया है। बाहरी व्यापारियों को शीघ्र नगर क्षेत्र से हटाने की मांग की है। ताकि स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सके। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी का कहना है कि मेले की अवधि समाप्त होने के बावजूद नुमाइशखेत और सरयू बगड़ क्षेत्र में बाहरी व्यापारी अभी भी दुकानें लगाए हुए हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर व्यापार मंडल की टीम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर बाहरी व्यापारियों से बातचीत की। उन्हें दुकानें खाली करने की अंतिम चेतावनी दी। टीम ने स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.