चम्पावत, मार्च 21 -- बनबसा। पूर्णागिरि मेला अवधि में शारदा बैराज गेट दिन भर खुला रहेगा। अब तक बैराज से दिन में चौपहिया वाहनों की आवाजाही सात घंटे होती थी। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लग रहे जाम की वजह से ये निर्णय लिया गया है। बैराज के सुरक्षा कारणों की वजह से गेट दिन में समय-समय पर बंद किया जाता है। बनबसा का शारदा बैराज गेट पूर्णागिरि मेले के दौरान अब दिन भर खुला रहेगा। ये निर्णय यूपी सिंचाई विभाग ने लिया है। सिंचाई विभाग के जेई रोहित चौधरी ने बताया कि वर्तमान में पूर्णागिरि के श्रद्धालु बड़ी संख्या में नेपाल जा रहे हैं। बताया कि दिन में निर्धारित समय में गेट बंद हो जाने पर घंटों जाम लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.