नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- मेलानिया ट्रंप और पेंग लियुआन ने गुरुवार को अमेरिका के सबसे बड़े एशियाई कला संग्रहालयों में से एक का दौरा किया। वाशिंगटन में इस हाई-प्रोफाइल डिप्लोमैटिक दौरे के दौरान उन्होंने अमेरिका और चीन के बीच सांस्कृतिक संबंधों का जश्न मनाया। अपने पतियों को व्हाइट हाउस में छोड़कर दोनों फर्स्ट लेडीज ने स्मिथसोनियन के नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट का दौरा किया। लगभग एक दशक में इन दोनों महिलाओं की यह पहली सार्वजनिक मुलाकात थी। एक पूर्व फैशन मॉडल हैं और दूसरी मशहूर सोप्रानो (गायिका) हैं। दोनों ने म्यूजियम के अंदर पीकॉक रूम का दौरा किया। यह हरे, नीले और सुनहरे रंगों वाला और सोने की परत से सजा डाइनिंग रूम है, जो 1923 में वाशिंगटन में जनता के लिए खुलने से पहले कभी लंदन की एक हवेली में हुआ करता था। यह भी पढ़ें- एआई पर नए नियमों के खि...