हरिद्वार, जून 15 -- सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को परखने का महत्वपूर्ण अवसर बन गई। हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। इस दौरान मेलाधिकारी सोनिका ने मेला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेलाधिकारी सोनिका ने मेला नियंत्रण भवन से हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ के दबाव और यातायात व्यवस्था की निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों के साथ सीसीटीवी नेटवर्क, भीड़ निगरानी प्रणाली, यातायात नियंत्रण तंत्र और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय व्यवस्था की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था ...