प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला 2026 के लिए जूझ रही संस्थाओं की समस्या का निराकरण करने के लिए मेलाधिकारी ऋषिराज ने मंगलवार को खुद कमान संभाली। रोज-रोज संस्थाओं की शिकायतों और संतों के धरना-प्रदर्शन के बाद अधिकारी दफ्तर में पहुंचते ही सीधे सभागार में पहुंचे और 400 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। दरअसल मेला शुरू होने में अब बहुत कम वक्त बचा है। संस्थाओं को जमीन व सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। इसे लेकर सोमवार को भी संतों ने मेला प्राधिकरण कार्यालय में धरना दिया। जन सुनवाई में वरिष्ठ अफसरों के न बैठने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद अफसर ने खुद ही कमान संभाली। उप जिलाधिकारी विवेक शुक्ला व अभिनव पाठक भी साथ ही मौजूद थे। अधिकांश प्रकरण नई संस्थाओं के थे, जिस पर निर्णय 26 दिसंबर को होना है। कुछ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.