मथुरा, मार्च 25 -- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से विस्तार ले रहा है। इसी क्रम में ब्राह्मण आस्ट्रेलिया महासभा के अध्यक्ष चंदर शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण के एक हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट को 20 जून को मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित अप्रवासी हिंदुओं के सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। वह सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। ग्लोबल सनातन सेवा समिति के अध्यक्ष आजाद शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय महामंत्री विजय प्रभाकर, सुनील प्रभाकर एवं अनूप कश्यप वृंदावन पहुंचे। उन्होंने श्री कृष्णा इंटरनेशनल होटल स्थित कैंप कार्यालय पर न्यास अध्यक्ष से भेंट की और ऑस्ट्रेलिया में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के रजिस्टर सौंपे। प्रति...