रामपुर, जून 3 -- मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जाफर अली मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्यारहवें दिन तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में मेलबॉर्न क्लब ने स्टार क्लब को पांच विकेट से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहें नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सोलह ओवर में एक सौ सोलह रन बनाए जिसमें बल्लेबाज आलिम ने बीस रन, मुहम्मद आसिफ ने सत्रह रन, राशिद ने पंद्रह रन, डाक्टर ज़ुबैर ने नो रनों का सहयोग दिया। अतिरिक्त अठारह रन बने। मेलबॉर्न क्लब के गेंदबाज वाजिद अली, सरफराज ने तीन , तीन विकेट ,गुड्डू प्रिंस ने 2, विकेट तथा अदनान, नासिर पीटरसन ने एक एक विकेट लिए। जीत के लिए एक सौ सत्रह रन बन...