रांची, मार्च 17 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सरहुल मिलन सह सांस्कृतिक समारोह की तैयारी को लेकर मंगलवार को सरहुल पर्व सह मिलन समारोह समिति मलघोसा पिपरा टोली की बैठक पूर्व पंसस सह आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश गंझू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आपसी सहमति के बाद निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 23 मार्च को मलघोसा स्थित सरहुल मेला मैदान में सरहुल मिलन सह सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। मौके पर शंकर गंझू, झुबरा गंझू, मनीजर गंझू, अमित भोगता, पूजन भोगता, कृष्णनाथ गंझू, तुकन गंझू, फलिंदर गंझू, राजाराम गंझू, सावना गंझू, दशरथ गंझू, दीपक गंझू, टूना गंझू, सुकरा गंझू, पारसनाथ गंझू सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.