गढ़वा, जनवरी 25 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। ओपी क्षेत्र के लोहारगड़ा पंचायत का मेरौनी गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क की बुनियादी सुविधा से दूर है। गांव में एक भी मोबाइल टावर नहीं होने के कारण नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांव के अधिसंख्य घरों में स्लो नेटवर्क के कारण पढ़ाई से लेकर सभी आवश्यक ऑनलाइन सेवाएं, सरकारी कामकाज और मनोरंजन सहित हर क्षेत्र में इंटरनेट से जुडी कामों को लेकर परेशानी होती है। लेकिन नेटवर्क के अभाव में गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर घर पर रह कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों से लेकर किसान, व्यापारी और महिलाएं सबसे अधिक स्लो नेटवर्क समस्या से जूझ रहे हैं। हर महीने राशन उठाने के लिए कार्ड धारकों को डीलर के पास पॉस मशीन ने नेटवर्क फेल होने से बार-बार डीलर के घर का चक्कर ल...