गढ़वा, मार्च 29 -- केतार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मेरौनी गांव निवासी विश्वनाथ तिवारी के 35 वर्षीय पुत्र दिलीप तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी की मौत शुक्रवार रात सड़क हादसे में रांची में हो गई। मृतक का सपरिवार रांची में रहता था। परिजनों ने बताया कि दिलीप अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था। वह रांची में एक फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। साथ ही किराना दुकान भी चलाता था। वह रांची में माता-पिता, पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ रहता था। उसके माता-पिता अपने पैतृक गांव मेरौनी राम नवमी पूजा करने आए थे। घटना वाली रात को वह बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान हाइवा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। शनिवार की रात लगभग आठ बजे शव मेरौनी गांव लाया गया। शव घर आते ही पर...