चाईबासा, मार्च 13 -- चाईबासा,संवाददाता। मंझारी प्रखंड की मेरोमहोनर पंचायत के पांच गांवों में बिजली नहीं है, इसे लेकर झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ग्रामीण शहर के गांधी मैदान से पदयात्रा करते हुए विद्युत कार्यालय खप्परसाई का घेराव किया। कुंकल ने कहा कि विगत छह साल से इन गांव में बिजली की मांग को लेकर विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा था, लेकिन इन गांव को विद्युत जोड़ने की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। इसलिए अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने को विवश होना पड़ रहा है। सहायक अभियंता और कार्यकारी संवेदक ऐलएनआरसी के द्वारा लिखित आश्वस्त दिया गया कि 4 माह के अंदर तमाम छूटे गांव विद्युतीकरण पहुंचा देने के वायदा के बाद अनिश्चितकालीन धरना को समाप्त किया गया।बिजली ...