मेरे स्वागत के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल ना करें, नित्यानंद राय का बिहार बीजेपी चीफ को खत
पटना, मई 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाहनों का उपयोग कम करने की जनता से अपील के बाद कई नेताओं ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई है। इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार बीजेपी प्रमुख संजय सरावगी को एक अहम खत लिखा है। इस खत के जरिए केंद्रीय मंत्री ने साफ-साफ लहजे में कहा है कि उनके स्वागत में कार्यकर्ता अतिरिक्त वाहन लेकर ना आएं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखा है और पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया को भी भेजा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए किए गए आह्वान का अनुपालन हो। इसलिए निवेदन है कि हमलोग जब भी किसी जिले में पार्टी या अन्य सरकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.