मेरे साथ-साथ CJP के सारे नेता बीमार; अब तक झारखंड नहीं जाने पर बोले अभिजीत दीपके
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नीट पेपर लीक पर एक महीने से अधिक समय तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन चलाने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके से अब झारखंड को लेकर लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं। जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची में चल रहे छात्र आंदोलन में जाने के सवाल पर दीपके ने कहा है कि लंबे आंदोलन की वजह से वह और उनकी टीम के अधिकतर लोग बीमार हैं और अभी रिकवर कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने जल्द ही झारखंड जाने की बात कही है। अभिजीत दीपके ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह अभी तक टाइफाइड से पीड़ित हैं। महाराष्ट्र के संभाजीनगर से ऑनलाइन इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि रोज सुबह शाम ड्रिप लगानी पड़ रही है। टाइफाइड की वजह से अभी भी कमजोरी है। बहुत से लोग मिलने आते हैं और दिनभर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.